Breaking News

Earthquake Alert: 6.2 तीव्रता के भूकंप ने ताइवान के पूर्वी तट को हिलाया

ताइपे। ताइवान के पूर्वी तट पर बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में जान माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
द्वीप के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप ताइवान के दक्षिण पूर्वी तटीय शहर हुलिएन से 29 किलोमीटर (18 मील) दक्षिण-पूर्व में आया। भूकंप की गहराई 5.7 किलोमीटर (3.5 मील) थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने भारत के खिलाफ आक्रामकता के लिए चीन की आलोचना की

राजधानी ताइपे में इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूमिगत पैदल पार पथ (सबवे) का परिचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
सितंबर में, द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक इमारत ध्वस्त हो गई थी और एक व्यक्ति मारा गया था।

Loading

Back
Messenger