Breaking News

गाजा और मिस्र की सीमा से लगे अहम सामरिक गलियारे पर नियंत्रण स्थापित किया : Israeli Army

इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने गाजा की मिस्र से लगती सीमा पर स्थित सामरिक रूप से अहम गलियारे पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।  सेना ने हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

फिलाडेल्फी के नाम से जाना जाने वाला यह गलियारा पड़ोसी देश मिस्र की सीमा पर दक्षिणी गाजा शहर रफह के पास है, जहां हाल ही में इजराइली सेनाएं लड़ रही हैं।
मिस्र से गाजा में तस्करी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें इसी इलाके में स्थित हैं।
सेना ने हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Loading

Back
Messenger