Breaking News

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन और मोल्दोवा को सदस्य के रूप में शामिल करने पर चर्चा के लिए सहमति जताई

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन और मोल्दोवा को सदस्य के रूप में शामिल करने पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को सहमति जताई।
रूस के साथ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के लिए यह एक बड़ी राहत वाली खबर साबित हो सकती है। यूक्रेन लंबे समय से 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में शामिल होने का इच्छुक रहा है।

यूरोपीय संघ के 27 नेताओं के ब्रसेल्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों को सदस्य देश के रूप में शामिल करने के लिए चर्चा करने के संबंध में निर्णय लिया गया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ईयू के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने इस कदम को ‘‘उनके लोगों और हमारे महाद्वीप के लिए आशा का एक स्पष्ट संकेत’’ करार दिया।

हालांकि, बातचीत शुरू करने और यूक्रेन के अंततः सदस्य बनने के बीच की प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस निर्णय का स्वागत किया और इसे ‘‘यूक्रेन तथा पूरे यूरोप के लिए एक जीत’’ करार दिया।

Loading

Back
Messenger