Breaking News

प्रवासियों को खदेड़ेंगे, पनामा को वापस लेंगे, खत्म होगा थर्ड जेंडर, US President Donald Trump के 10 बड़े फैसले

मैं बड़ा सोचना पसंद करता हूं। मेरे लिए ये हमेशा से आसान रहा है। मेरा मानना है कि सोचना तो हैं ही फिर बेहतर ये है कि बड़ा ही सोच लें। ज्यादातर लोग छोटा सोचते हैं और सफलता से दूर रह जाते हैं। फैसले लेने से डरते हैं और जीत नहीं पाते। ऐसे में हम जैसे लोग बाजी मार लेते हैं।
ये लाइनें एक किताब से ली गई हैं, जिसका नाम आर्ट ऑफ द डील है। जिस आदमी की बातें हमने आपको अभी बताई उस शख्स ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद का दायित्व संभाल लिया है। लेकिन अमेरिका चूंकि दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर देशों में आता है। उसके राष्ट्रपति क्या घोषणा करते हैं इसकी अहमियत अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाती है। 10 बड़े ऐलान के बारे में आपको बताते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सबसे आगे बैठे नजर आए मोदी के जय, ट्रंप की शपथ में भारत की ताकत आप भी जरा देख लो!

1. अमेरिकी ऊर्जा पर फोकस
इसका उद्देश्य अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। दुनियाभर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात करेंगे। अलास्का में ऊर्जा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
2. अवैध प्रवासी की एंट्री बंद होगी
अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा सीबीपी वन कार्यक्रम बंद। इससे प्रवासियों को एक एप के माध्यम से प्रवेश के लिए अपॉइंटमेंट लेने की अनुमति देता था।
3. मैक्सिको बॉर्डर सील होगा
अमेरिका में घुसपैठ रोकने के लिए मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगेगी। सेना तैनात की जाएगी। इसके लिए बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम तेज होगा।
4. ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म
 अमेरिका में ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म करेंगे। आज से संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति में दो ही जेंडर होंगे। पुरुष और महिला।
5. इलेक्ट्रिक गाड़ियां
ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देंगे और अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की अनिवार्यता को रद्द कर देंगे, जिससे हमारा ऑटो उद्योग बच जाएगा।

इसे भी पढ़ें: China या भारत? शपथ लेने के तुंरत बाद अब ट्रंप का किस देश के दौरे पर जाने का है प्लान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

6. ड्रग माफियाः अब से विदेशी आतंकी होंगे
इन्हें विदेशी आतंकी घोषित करेंगे। किसी भी तरह के विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू किया जाएगा।
7. गल्फ ऑफ अमेरिका
ट्रम्प ने भाषण की शुरुआत में फिर से कहा- अब से कुछ ही समय बाद, हम मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी रखने जा रहे हैं। 
8. पनामा नहर वापस लेंगे
पनामा नहर हमने पनामा को गिफ्ट की, लेकिन इसका संचालन चीन कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया था। और हम इसे वापस ले रहे हैं।
9. विदेश पर टैरिफ
दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने के बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए विदेशी देशों पर टैरिफ और कर लगाएंगे।
10. अमेरिका फर्स्ट
अमेरिका पहले खुद को देखेगा, फिर दुनिया को ट्रम्प ने कहा कि चार साल के दौरान अमेरिका की सेनाएं दुनिया के कई देशों में तैनात रहीं। बाइडेन सरकार ने विदेशी सरहदों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सेनाओं को भेजा, लेकिन अपने देश की ही सरहदों को सुरक्षित नहीं रख पाए। हमारे देश में अवैध प्रवासी घुसपैठ करते रहे। लेकिन अब अमेरिका पहले अपनी सरहदों को सुरक्षित करेगा उसके बाद ही दुनिया के बारे में सोचेगा।

Loading

Back
Messenger