Breaking News

पति ने की मशहूर मॉडल की हत्या, फिर सूप के बरतन में छिपा दिया सिर, Shraddha Murder Case की यादें हो गई ताजा

चीन में एक मशहूर मॉडल एबी चोई की हत्या कर दी गई है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर की घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की यादें भी ताजा हो गई है। मॉडल एबी चोई की हत्या बेहद बेरहम तरीके से की गई है। दरअसल मॉडल की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए और उसे फ्रिज में छिपा कर रखा गया।

पुलिस को मृतक मॉडल का शव टुकड़ों में फ्रिज से बरामद हुआ है। पुलिस को युवती का सिर सूप के बर्तन से मिला है। इसे छिपा कर सब्जियों के बीच फ्रिज में रखा गया था। बता दें कि ऐसा ही कुछ दिल्ली में हुए श्रद्धा वॉकर मर्डर मामले में भी हुआ था, जहां आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने से पहले फ्रिज में रखा था।

जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी को हांगकांग की मशहूर मॉडल एबी चोई लापता हुई थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल मॉडल की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तेजी से मामले की छानबीन की। पुलिस को एक घर की जानकारी मिली जहां अंतिम बार मॉडल एबी चोई को देखा गया था। ये घर ताई पो जिले में है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस घर में छापेमारी की। पुलिस को तलाशी के दौरान घर में एबी कही नहीं मिली। इसी बीच घर के फ्रिज में पुलिस ने खोजा तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस को फ्रिज में इंसान के दो पैर, मांस मिला। पुलिस ये देखते ही हैरान रह गई। मॉडल एबी चोई हांग कांग की सबसे मशहूर मॉडल में शुमार थी।

पुलिस को फ्रिज में से एक इलेक्ट्रिक आरी, मांस काटने की मशीन और महिला के कपड़े भी बरामद हुए है। हालांकि फ्रिज में मॉडल की पूरी लाश नहीं मिली है, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिस बाउल में से सिर मिला है उसमें सूप और कई सब्जियां भी पड़ी थी। पुलिस ने इस मालमे में शव के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि सिर मॉडल का ही है क्योंकि सिर पर खाल नहीं थी।

 अब तक हुई चार गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एबी चोई के पूर्व पति एकेल्क क्वांग, ससुर क्वांग काऊ, सास जेनी ली और देव एंथोनी क्वांग को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि सभी ने मिलकर उसकी हत्या की और सबूत मिटाने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि इस हत्या को करोड़ों की संपत्ति के लिए अंजाम दिया गया है। एबी चोई का अपने पूर्व पति के साथ संपत्ति विवाद था। इस घटना को एबी चोई के पूर्व ससूर ने अंजाम दिया है, जो कि घटना का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ससुर क्वांग काऊ खुद भी पुलिस विभाग में अधिकारी रह चुका है।

Loading

Back
Messenger