Breaking News

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में कबायली परिषद की बैठक के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत

 उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के एक गांव में शुक्रवार को दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच सुलह कराने के लिए आयोजित जिरगा (कबीलाई परिषद) के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवात जिले में अल-नासिर होटल के पास गांडी चौक पर उस समय हुई जब वजीरी दो जनजातियों के बीच जिरगा, हिंसक हो गया और वहां गोलीबारी शुरू हुई।

पुलिस ने बताया, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
पुलिस ने बताया कि एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Loading

Back
Messenger