Breaking News

उत्तरी अमेरिका के ह्यूस्टन में पहला गांधी संग्रहालय खुला

उत्तरी अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को समर्पित पहला गांधी संग्राहलय खुला।
‘इटरनल गांधी म्यूजियम’ अमेरिका में एकमात्र गांधी संग्रहालय है, जो अहिंसा के जरिये संघर्ष समाधान की राष्ट्रपिता की चिरस्थायी विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

संग्रहालय ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को जनता के लिए अपने दरवाजे खोले थे, लेकिन भव्य समारोह दो अक्टूबर को गांधी की 154वीं जयंती पर आयोजित किया गया।

अर्ध-वृत्ताकार संग्रहालय की बाहरी दीवारें महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बेट्टी विलियम्स और अन्य शांति दूतों को दर्शाती हैं। संग्राहलय के सामने गांधी जी की एक मूर्ति लगी हुई है।

संग्राहलय के भव्य उद्धाटन का जश्न मनाने के लिए सोमवार दोपहर को कई अतिथियों को आमंत्रित किया गया, जिनमें महात्मा गांधी के पोते, डॉ. राजमोहन गांधी और मार्टिन लूथर किंग के भतीजे, आईजैक न्यूटन फैरिक जूनियर, ह्यूस्टन स्थित सीजीआई डी मंजूनाथ विशेष अतिथि थे।

Loading

Back
Messenger