Breaking News

ब्रिटेन के कर्मचारियों की हालिया हड़ताल से हवाई अड्डों पर विमानों का परिचालन हो सकता है प्रभावित

ब्रिटेन में पासपोर्ट की जांच करने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हवाई अड्डों पर यात्रियों को विमानों के परिचालन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। ये कर्मचारी वेतन संबंधी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
बॉर्डर फोर्स के कर्मचारियों की हड़ताल अगले सप्ताह मंगलवार को छोड़कर इस साल के अंत तक जारी रहने की संभावना है।
हड़ताल का असर हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि वह अन्य लोकसेवाओं के कर्मचारियों, सेना के कर्मियों से हवाई अड्डे पर मदद लेने का विचार कर रही है।

इस हड़ताल से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी की सरकार पर दबाव बढ़ गया है जिसने लोक सेवा क्षेत्र के कर्मियों की वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को मानने से इनकार कर दिया है।
कोविड-19 और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर नवंबर में मंहगाई दर 10.7 प्रतिशत बनी रही जिससे खाने-पीने की चीजें और ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की हजारों नर्सें इस महीने दूसरी बार मंगलवार को 24 घंटे की हड़ताल में शामिल हुईं। एंबुलेंस ड्राइवर, पैरामेडिक्स और डिस्पैचर ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में हड़ताल की और 28 दिसंबर को उनकी फिर से हड़ताल पर जाने की योजना है।
हड़ताल के कारण डाक आपूर्ति, राजमार्ग रखरखाव भी बाधित हुआ। नए साल में भी कामगारों के हड़ताल पर जाने की आशंका है क्योंकि कई संगठन के कर्मी हड़ताल की योजना बना रहे हैं।

Loading

Back
Messenger