अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। उनकी परामर्श कंपनी ने यह जानकारी दी।किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी और वैश्विक मामलों पर असामान्य प्रभाव डाला।
उन्होंने वियतनाम युद्ध को खत्म करने तथा चीन के साथ अमेरिका के संबंध सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजनयिक रूप से सक्रिय किसिंजर को विवादास्पद नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।