Breaking News

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में बेघरों के शिविर के निकट चार शव बरामद हुए: पुलिस

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में बेघरों के एक शिविर में गोलीबारी के बाद चार शव बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी एरिक पोप ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने कहा कि एक ओट्रीविले के निकट घटनास्थल पर एक तंबू के पास दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Loading

Back
Messenger