Breaking News

Russia के वेलिकी नोवगोरोद में नदी में डूबे चार भारतीय छात्र

रूस के वेलिकी नोवगोरोद में एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहे चार भारतीय छात्रों की वहां वोल्खोव नदी में डूबने से मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि एक अन्य छात्र को बचा लिया गया और उसका इलाज किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दो अन्य छात्र लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।
स्थानीय आपात सेवाओं ने अब तक वोल्खोव नदी से दो शव निकाले हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘येरोस्लोव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे चार भारतीय छात्र एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वोल्खोव नदी में डूब गए।’’

उसने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास विश्वविद्यालय तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्थानीय आपात सेवाओं को अब तक वोल्खोव नदी से दो शव मिले हैं। हम परिवारों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करते हैं।

Loading

Back
Messenger