Breaking News

डेनमार्क और नीदरलैंड में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाले चार लोग गिरफ्तार

डेनमार्क और नीदरलैंड में संयुक्त रूप से चलाए गए एक अभियान में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के संदेह में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डेनमार्क की पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डेनमार्क में की गयी समन्वित कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि नीदरलैंड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
डेनमार्क की सुरक्षा और खुफिया सेवा के संचालन प्रमुख फ्लेमिंग ड्रेजर ने कहा कि डेनमार्क आतंकवादी हमलों के खतरे के स्तर को नहीं बदल रहा है, जो 2010 के बाद से देश में गंभीर रूप से दूसरे सबसे उच्चतम स्तर पर है।

फ्लेमिंग ड्रेजर ने कहा कि इस मामले के तार विदेशों से जुड़े हुए थे और इसका संबंध आपराधिक गिरोहों से है। इसमें लॉयल टू फैमीलिया (एलटीएफ) का नाम सामने आया था।
जनवरी 2020 में, डेनमार्क की एक अदालत ने इस गिरोह पर राष्ट्रव्यापी पुलिस प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए कहा कि एलटीएफ को डेनमार्क के संविधान के तहत अवैध मानते हुए भंग कर दिया जाना चाहिए।

Loading

Back
Messenger