Breaking News

Washington में गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत चार लोगों की मौत: पुलिस

मध्य वाशिंगटन में 19 वर्षीय एक हमलावर ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गोली मार दी जिनमें से तीन की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टॉपेनिश पुलिस प्रमुख जॉन क्लेरी ने एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति ने तड़के पांच बजे यहां एक मकान में 13 वर्षीय एक किशोर और 18 एवं 21 वर्षीय दो युवतियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावर ने 21 वर्षीय एक अन्य युवक को भी गोली मारी। युवक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस प्रमुख के अनुसार, हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

क्लेरी ने कहा, इस अपराध के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है। टॉपेनिश पुलिस विभाग क्षेत्रीय कानून अधिकारियों भागीदारों के सहयोग से इस घटना की गहन जांच करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
टॉपेनिश की आबादी लगभग 8,600 है और यह ‘याकामा इंडियन रिजर्वेशन’ में स्थित है।

Loading

Back
Messenger