Breaking News

Mexico में बंदूकधारियों ने की छह लोगों की हत्या, 26 घायल

उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के तीन बंदूकधारियों ने एक पार्टी में घुस कर गोलीबारी की जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।
मृतकों में दो की उम्र 18 साल से कम है और घायलों में पांच बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय अस्पतालों में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
सीमावर्ती राज्य सोनोरा में अभियोजकों ने कहा कि यह हमला स्यूदाद ओब्रेगॉन शहर में एक पार्टी के दौरान किया गया जहां एक गिरोह के सदस्य के होने का अंदेशा था।

माना जा रहा है कि हमला तीन बंदूकधारियों ने किया लेकिन उनका चौथा सहयोगी पार्टी में मौजूद था। हमले के दौरान गिरोह के वांछित सदस्य ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह मारा गया।

हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गए।
सोनोरा में मादक पदार्थों की तस्करी के कई गिरोह सक्रिय हैं और उनके बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में खून-खराबा होता है।

Loading

Back
Messenger