Breaking News

Harini Amarasuriya बनीं श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति दिसानायके ने किया मंत्रालय का बंटवारा

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका का 16वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी की अमरसूर्या एक शिक्षाविद, अधिकार कार्यकर्ता और विश्वविद्यालय की व्याख्याता हैं और उन्हें शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति श्रीलंका की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। न्यूज़वायर की रिपोर्ट के अनुसार, वह सिरीमावो भंडारनायके और चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा के बाद श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। नए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री पद संभालने वाले पहले शिक्षाविद से राजनेता बने हैं। हरिनी अमरसूर्या ने 2020 में एनपीपी राष्ट्रीय सूची के माध्यम से संसद में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: Maldives-Bangladesh की तरह बदल जाएगा श्रीलंका का भी समीकरण? भारत विरोधी बयान देने के लिए मशहूर दिसानायके के कमान संभालने का क्या होगा असर

श्रीलंका में हुए चुनाव में जनता विमुक्ति पेरामुना यानी जेवीपी के अनुरा कुमारा दिसायनके ने जीत हासिल की है। इस बार श्रीलंका के चुनावी मैदान में एक से एक धुरंधर थे। लेकिन इन सब के बीच एक साधारण परिवार से आने वाले दिसानायके ने जीत हासिल की है। इस बार के श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी भी प्रत्याशी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। दरअसल, श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करना जरूरी होता है। लेकिन इस बार के चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत वोट मिले ही नहीं। जिसके बाद फिर से वोटों की गिनती की गई और इसमें दिसानायके जीते। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी

का दूसरा दौर शुरू किया जाता है। इसमें दूसरे और तीसरे वोटों के आप्शन के आधार पर निर्णय लिया जाता है। श्रीलंका चुनाव आयोग के अध्यक्ष रत्नायके ने कहा कि कुल वोटों और प्रोफेंशल वोटों की गणना के बाद नया राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।  

Loading

Back
Messenger