Breaking News

हमारे यहां हिंदू धर्म का हुआ जन्म, पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री का चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने न्यूयार्क के एशिया सोसायटी में लोगों से पाकिस्तान आने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह वह जगह है जहां हिंदू धर्म का जन्म हुआ, इस्लाम अरब दुनिया से आया और बौद्ध धर्म फला-फूला। मैं चाहूंगा कि हर कोई आए और पाकिस्तान का दौरा करे। यह एक बहुत ही रोमांचक जगह है। सांस्कृतिक रूप से यह एक बहुत समृद्ध देश है। यह बहुत सुंदर है। आप जानते हैं, हमारा इतिहास 5000 साल से भी अधिक पुराना है। 

इसे भी पढ़ें: India-Canada विवाद के बीच खालिस्तान पर पाकिस्तान और ISI लिंक आया सामने, एजेंट गुप्त रूप से कर रहे मुलाकात

हम हैं एक बहुत ही समृद्ध सभ्यता के उत्तराधिकारी – गांधार और बौद्ध सभ्यता। हमारा देश एक ऐसा देश है जहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म का जन्म हुआ और मैं हिंदू धर्म के बारे में बात कर रहा हूं। अरब दुनिया से एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म पाकिस्तान को दिया गया था, जो है इस्लाम, और एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म जो पाकिस्तान में फला-फूला वह है बौद्ध धर्म। हमारे पास संभवतः दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है – तक्षशिला जो लगभग 5000 वर्ष पुराना विश्वविद्यालय है। ज़रा कल्पना करें कि 5000 साल पुराना बौद्ध सभ्यता का केंद्र था, और आप उस सभ्यता के खंडहर अब भी देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत और कनाडा के बीच तनाव से पाकिस्तान को मिल गया मौका, फेक नैरेटिव गढ़ने में लगा

जिलानी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। उन्होंने खराब रिश्तों के लिए भारत को जिम्मेदार बताया। जिलानी ने कहा कि घरेलू चुनावों के चलते भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब हो रहे हैं। इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी अनसुलझे मामलों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण और रचनात्मक बातचीत होनी चाहिए।

Loading

Back
Messenger