दुबई। मिस्र की स्वेज नहर में हांगकांग के झंडे वाला एक पोत फंस गया था, हालांकि जल्द ही वह आगे बढ़ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
‘ट्रेकिंग डेटा’ के अनुसार, ‘द शिन हाई टोंग 23’ पोत स्वेज नहर के दक्षिणी मुहाने पर फंस गया था।
नहर में यातायात प्रबंधन संभालने वाली ‘लेथ एजेंसीज़’ ने जहाज के फंसने की पुष्टि की थी। लेथ के अनुसार, अब वह पोत आराम से समुद्र में आगे बढ़ रहा है।
यह पोत आमतौर पर माल ढोता है।
इसे भी पढ़ें: America ने बांग्लादेश में लोकतांत्रित तरीके से चुनाव के लिए बनाई नयी वीजा नीति