Breaking News

मंदी का असर या कोई और वजह, दुनिया के पावरफुल इंसान कैसे होते जा रहे गरीब?

दुनिया के सबसे पावरफुल इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की इनकम लगतार घट रही है। साल 2022 में जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन की कुल इनकम 5.08 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ 73 लाख 75 हजार 460 रुपये रही है। जबकि कुछ साल पहले तक उनकी इनकम 10 लाख डॉलर तक थी। फिर ऐसा क्यों हो गया? इस सवाल का जवाब अतीत में छुपा है। दरअसल, बाइडेन दंपत्ति ने अपनी आय का करीब 24 प्रतिशत इनकम टैक्स के रूप में जमा किया है। उन्होंने 2022 के लिए 1.38 लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 13 लाख 620 रुपये फैडरल इनकम टैक्स के रूप में दिए हैं। ये अमेरिका के औसत इनकम टैक्स से काफी अधिक है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका, दक्षिण कोरिया से दो-दो हाथ के मूड में किम, जासूसी उपग्रह लॉन्च करने का दिया आदेश

 
अमेरिका में लोग औसतन 14 प्रतिशत इनकम टैक्स देते हैं।  बाइडेन दंपत्ति की इनकम 2019 से लगातार घट रही है। उस समय वो 10 लाख डॉलर की कमाई करते थे। इसमें अधिकतर इनकम किताबों की बिक्री, स्पीच और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया और नॉर्दर्न वजर्निया कम्युनिटी कॉलेज में टीचिंग से आती थी। अमेरिका इस समय महंगाई की चपेट में है और मंदी कि आशंका से जूझ रहा है। ऐसे में आम अमेरिकी लोगों की कमाई भी घटी है तो क्या जो बाइडेन की इनकम घटने की भी यही वजह है।

इसे भी पढ़ें: China ने घर में घुसकर लगा दी सेंध, कुछ न कर सका सुपरपॉवर, जासूसी गुब्बारे ने जुटाई सेना के बारें में सीक्रेट जानकारी

जो बाइडेन ने जनवरी 2021 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले 2020 में लगभग 1 साल उनका चुनाव प्रचार में बीता था। इस दौरान उनके इनकम में तेजी से कमी आयी है। दोनों सालों में बाइडेन दंपत्ति की इनकम करीब 6 लाख डॉलर रही है। वहीं अमेरिका के जन गणना ब्यूरो के हिसाब से एक अमेरिकी नागरिक की औसत इनकम साल 2021 में 69,717 डॉलर रही है।

Loading

Back
Messenger