Breaking News

नागरिकों को निकालने के लिए भारत का ऑपरेशन कावेरी, जयशंकर ने बताया, 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए

सूडान के रक्षा बलों के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच खूनी संघर्ष में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं, हजारों घायल हुए हैं। दो सैन्य पक्षों की इस लड़ाई ने  अफ्रीकी राष्ट्र को पतन के कगार पर धकेल दिया है। कभी सहयोगी रहे सूडान के सशस्त्र बलों के नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कमांडर, मोहम्मद हमदान दगालो ‘हेमेदती’ अब नागरिक शासन की बहाली पर एक हिंसक झगड़े में उलझे हैं। इस जंग में हजारों भारतीय लोग फंसे थे। पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कई दिनों से सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई देशों के संपर्क में थे। पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की कोशिश रंग लाई है। 

इसे भी पढ़ें: अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंसे होंगे तो भारत आपको बचा लेगा! हम ले आए सूडान से अपने नागरिक निकाल के, देखती रह गई दुनिया

मोदी सरकार सूडान में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल हो रही है।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडान में भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं। हम सूडान में अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

Loading

Back
Messenger