Breaking News

भारत ने भेज दिया सुखोई लड़ाकू विमान, इन 2 देशों की हालत हुई खराब

भारत ने आखिरकार वह फैसला ले लिया है जो उसे ले लेना चाहिए था। भारत के कदम से पाकिस्तान और तुर्की परेशान हो गए हैं। 18 अप्रैल को भारत सुखोई लड़ाकू विमानों को ऐसे देश में भेज रहा है जो पाकिस्तान को बर्बाद करने के लिए भारत की मदद कर रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि जो देश भारत की मदद कर रहा है वो तुर्की का पड़ोसी भी है और कट्टर दुश्मन भी। वही तुर्की जिसकी मदद भारत ने की लेकिन बदले में गद्दारी ही मिली। भारत को ग्रीस का साथ मिला है। ग्रीस की मदद से भारत ने पाकिस्तान और तुर्की दोनों पर निशाना साध लिया है। ग्रीस ने हाल ही में भारत के कहने पर पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। भारत ग्रीस में एक बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के खतरे का सामना करने के लिए अमेरिका व सहयोगियों ने सैन्य अभ्यास किया

इस युद्धभ्यास में भारत और ग्रीस के अलावा अमेरिका, फ्रांस, इटली, जॉर्डन और सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहे हैं। भारत के लड़ाकू विमान दस दिनों तक ग्रीस में जंग का अभ्यास करेंगे। भारत और ग्रीस के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है, क्योंकि दोनों देशों का लक्ष्य अपनी संयुक्त परिचालन क्षमता में सुधार करना है। वार्षिक ग्रीक अभ्यास इनिओचोस 23 के एक भाग के रूप में, भारतीय वायु सेना प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेने के लिए पांच सुखोई-30MKI लड़ाकू जेट भेजेगी। ये फाइटर जेट ग्रीस और भूमध्यसागरीय वायु सेना के साथ-साथ जटिल मिशन को अंजाम देंगे, जिसका उद्देश्य उनके परिचालन कौशल को बढ़ाना है। भारतीय और यूनानी वायु सेना के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, ग्रीस अपने F-16 और राफेल लड़ाकू जेट का उपयोग करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Chian छूटा पीछे… भारत का सबसे बड़ा कारोबारी भागीदार बना अमेरिका, 128 अरब डॉलर का हुआ व्यापार

भारतीय और यूनानी वायु सेना के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, ग्रीस अपने एफ-16 और राफेल लड़ाकू जेट का उपयोग करेगा, जो इस अभ्यास में भाग लेने वाली भूमि और समुद्री बलों को सहायता प्रदान करने के लिए अपनी वायु सेना के मूल हैं। इस युद्धभ्यास में भारत और ग्रीस के अलावा अमेरिका, फ्रांस, इटली, जॉर्डन और सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहे हैं। भारत के लड़ाकू विमान दस दिनों तक ग्रीस में जंग का अभ्यास करेंगे।

Loading

Back
Messenger