Breaking News

इटली की अदालत ने साल्विनी को अवैध रूप से प्रवासियों को हिरासत में रखने के आरोप से मुक्त किया

इटली की एक अदालत ने उप प्रधानमंत्री माटेओ साल्विनी को एक जहाज पर 100 प्रवासियों को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में आरोपमुक्त करार दिया। यह मामला उस वक्त का है जब साल्विनी गृह मंत्री थे।

अदालत ने 2019 की घटना के संबंध में साल्विनी के खिलाफ सभी आरोपों को हटा दिया। साल्विनी ने प्रवासियों को कथित रूप से इटली के दक्षिणी द्वीप लैम्पेदुसा में ‘ओपन आर्म्स’ बचाव जहाज से उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
साल्विनी ने हमेशा अपना बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने इटली की सीमाओं की रक्षा के लिए काम किया।

Loading

Back
Messenger