Breaking News
-
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार कई देशों को टारगेट कर रहा है। अब उसने ईरानी…
-
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नालंदा के इस्लामपुर में…
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है…
-
कश्मीर एकजुटता दिवस एक कैलेंडर कार्यक्रम है जो 5 फरवरी को पाकिस्तान में रावलपिंडी और…
-
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा सामने आया जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी)…
-
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और कांग्रेस…
-
आज अहमदाबाद में उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शादी के अटूट बंधन…
-
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को आएंगे। वोटों की गिनती…
-
ढाका विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर नजमुल अहसन कलीमुल्लाह ने स्वीकार किया कि…
-
फरीदाबाद । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प…
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पालतू कुत्ता बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का खूंखार पालतू कुत्ता ‘कमांडर’ अब व्हाइट हाउस में नहीं रहेगा। यानी ‘कमांडर’ अब जो बाइडन के साथ नहीं रह सकेगा। ये कुत्ता पालतू है मगर इसने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना लिया है।
बता दें कि कमांडर ने अब तक कुल 11 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस कुत्ते के व्यवहार के कारण व्हाइट हाउस में लोग डर के साये में जी रहे थे। व्हाइट हाउस का पूरा माहौल तनाव भरा बना हुआ था। बता दें कि कमांडर जो कि जर्मन शेफर्ड है, उसकी उम्र दो वर्ष है, जिसने हाल ही में एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काटा था।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काटने के बाद ये फैसला लिया गया है। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की प्रवक्ता ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। प्रथम महिला की संचार निदेशक एलिजाबेथ एलेक्जेंडर ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी व्हाइट हाउस के कर्मचारियों और हर दिन उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों की सुरक्षा को महत्व देते हैं। उन्होंने ई-मेल के जरिए एक बयान में कहा,‘‘राष्ट्रपति और उनकी पत्नी यूएस सीक्रेट सर्विस सहित सभी कर्मियों के धैर्य के लिए आभारी हैं। ‘कमांडर’ फिलहाल व्हाइट हाउस परिसर में नहीं हैं जबकि इसे लेकर आगे उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया जा रहा है।’’ एलेक्जेंडर ने हालांकि यह नहीं बताया है कि दो वर्ष के जर्मन शेफर्ड नस्ल के इस श्वान को कहां भेजा गया है।
बता दें कि वर्ष 2021 में कमांडर को व्हाइट हाउस में लाया गया था। शुरू से ये कुत्ता व्हाइट हाउस में ही रहा मगर हाल ही के दिनों में ये काफी आतंक मचाने लगा था। उसके द्वारा मचाए जाने वाले आंतक को देखते हुए ही कमांडर को हटाए जाने का फैसला किया गया है। बता दें कि ये जानकारी नहीं मिली है कि कमांडर को स्थायी तौर पर व्हाइट हाउस से भेजा गया है या अस्थायी तौर पर। अंतिम बार कमांडर व्हाइट हाउस में 30 सितंबर को दिखा था। इसके बाद से वो दिखाई नहीं दिया है।