कोसोवो के पूर्व राष्ट्रपति हाशिम थाची ने मानवता के खिलाफ युद्ध अपराधों और अन्य अपराधों के 10 मामलों में उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीशों के एक पैनल से मंगलवार को कहा कि वह निर्दोष हैं।
उन्होंने, न्यायाधीशों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सारे सबूत उनके बरी होने के पक्ष में होंगे, उन्होंने कहा कि जब निर्दोषों के पीछे पड़ा जाता है, तब पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है।
थाची ने कहा, मैं इन सभी आरोपों के लिहाज से निर्दोष हूं। हालांकि, मैं इस नई चुनौती का सामना करने और अपने परिवार, अपने लोगों और अपने देश के लिए बेदाग होकर निकलने के लिए तैयार हूं।
थाची और उनके साथी अभियुक्त कादरी वेस्ली, रेक्सहेप सेलिमी और जाकुप क्रास्निकी पर युद्ध के दौरान और बाद में 1998 से सितंबर 1999 तक कोसोवो और उत्तरी अल्बानिया में कथित तौर पर हत्या, यातना और उत्पीड़न सहित अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था।
अभियोजन पक्ष के वकील मैट हॉलिंग ने सोमवार को न्यायाधीशों से कहा, चारों आरोपियों में से प्रत्येक ने शक्ति, अधिकार और प्रभाव का इस्तेमाल किया जिन्होंने उन्हें नीति बनाने में सक्षम बनाया।
कोसोवो में 1998-1999 के युद्ध में मरने वाले 13,000 लोगों में से अधिकतर अल्बानियाई नागरिक थे। सर्बियाई सेना के खिलाफ नाटो के हवाई हमलों के 78 दिनों के अभियान के बाद युद्ध समाप्त कर दिया गया था।