Breaking News

Paris station पर हमले में कई लोग घायल, हमलावर को पकड़ा गया

पेरिस। पेरिस में एक रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की खबर है। गृह मंत्री का कहना है कि पुलिस द्वारा हमलावर पर जब तक काबू किया जाता उसने कई लोगों को घायल कर दिया था। फ्रांसीसी मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।
अज्ञात पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने बुधवार सुबह हमलावर पर गोलियां चलाईं। इसमें कहा गया कि हमलावर के पास चाकू था और उसने कई लोगों को घायल कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Hajj New Rule: बड़ी संख्या में भारतीय कर पाएंगे हज, सऊदी और भारत के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

पेरिस पुलिस का कहना है कि गारे डु नोर्ड स्टेशन पर अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तत्काल कोई अन्य विवरण नहीं दिया।
गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन का भी कहना है कि हमलावर ने स्टेशन पर कई लोगों को घायल कर दिया, लेकिन उनके ट्वीट में उनकी संख्या या चोटों की स्थिति के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमलावर पर “तेजी से काबू” पाया गया।

Loading

Back
Messenger