रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से जंग छिड़ी हुई है। पुतिन लगातार अपनी रणनीतियां में बदलाव कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच पुतिन अपनी सेहत को लेकर भी परेशान हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी खराब सेहत की वजह से सुर्खियों में हैं। इन सबके बीच रूस में सत्ता परिवर्तन पर बड़ी खबर सामने आ रही है। पुतिन की जगह येवगेनी प्रिगोजिन रूस के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। सूत्रों की माने तो सेहत खराब होने की वजह से पुतिन यह फैसला ले सकते हैं।
येवगेनी होंगे पुतन के उत्तराधिकारी?
शुरुआत में येवगेनी हॉट डॉग का स्टॉल लगाते थे। बाद में अमीर लोगों के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट खोल दिया। जिसके बाद देखते ही देखते जल्दी ये रेस्तरां सेंट-पीटर्सबर्ग का फैशनेबल डाइनिंग सपोर्ट बन गया। कहां जाता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन खुद वहां पर खाना खाने आते थे। वहीं से वह पुतिन के संपर्क में आ गए। पुतिन 2002 में अमेरिकी राष्ट्रपति को भी येवगेनी के रेस्तरां लेकर आए थे। पतन के संपर्क में आने के बाद येवगेनी को सेना की कैटरिंग के ठेके भी मिलने लगे। बताया जाता है कि येवगेनी उसकी प्राइवेट आर्मी वैगनर से जुड़े हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में स्थायी शांति कायम करने को लेकर आया बाइडन प्रशासन का बयान, कहा-शांति बहाल करने के पक्ष में है भारत और अमेरिका
क्या है वजह
रूस यूक्रेन युद्ध ने येवगेनी को मजबूत किया है। येवगेनी नेहरू सी रक्षा मंत्रालय की आलोचना की। येवगेनी की आलोचना पद्धति ने चुप्पी साध ली। येवगेनी छवि कट्टरपंथी नेता की है। पुतिन की निर्भरता इन दिनों येवगेनी पर बढ़ गई है। उनका वेगनर फोर्स काफी प्रभावी माना जाता है। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया।