Breaking News

Mexico में पिछले साल 2,000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण हुआ

मेक्सिको की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल मानव तस्करी और मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों ने 2,000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण किया। अधिकारियों ने इस सप्ताह उत्तरी मेक्सिको में अपहृत 10 कोलंबियाई नागरिकों की तलाश के सफल अभियान को अंजाम दिया।
मेक्सिको की राष्ट्रीय प्रवासी एजेंसी ने कहा कि प्राधिकारियों ने 2022 में विभिन्न गिरोहों द्वारा अपहरण किए गए अलग अलग देशों के 2,115 प्रवासी नागरिकों को मुक्त कराया।
ऐसा प्रतीत होता है कि ये गिरोह मेक्सिको पार करने के लिए प्रवासियों से शुल्क वसूलते हैं और फिर फिरौती के लिए उनका अपहरण करते हैं।

हाल के महीनों में मेक्सिको में बड़े पैमाने पर प्रवासियों के अपहरण की घटनाएं हुई हैं।
सोनोरा के उत्तरी सीमावर्ती राज्य में अभियोजकों ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्होंने 10 कोलंबियाई लोगों को ढूंढ निकाला, जो एरिजोना से सीमा के पास सैन लुइस रियो कोलोराडो के सीमावर्ती शहर में मंगलवार को लापता हो गए थे।
लापता कोलंबियाई नागरिकों में से एक के एक रिश्तेदार ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने अमेरिका में उनके रिश्तेदारों से हजारों डॉलर मांगने के लिए फोन किया था।

Loading

Back
Messenger