Breaking News

Nepal Plane Crash Updates: प्लेन में हुआ बड़ा धमाका, लगी भयंकर आग, मची चीख-पुकार, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

एक बार फिर नेपाल में हुए भीषण प्लेन हादसे ने पूरी दुनिया की निगाहें काठमांडू पर टिका दी हैं। एक बार फिर एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 19 लोग सवार थे जो नेपाल के ही एक एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। तस्वीरें देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये हादसा कितना भीषण था। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं। बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में ये विमान क्रैश हुआ है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। हादसा किन कारणों की वजह से हुआ अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सबको हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। क्रैश हुआ ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसने त्रिभुवन एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। प्लेन ने उड़ान क्या भरी थोड़ी ही देर बाद एक भीषण हादसा हो गया। तकरीबन 11 बजे ये प्लेन क्रैश हो गया। 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Border के पास दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की हेरोइन बरामद

जानकारी के मुताबिक ये प्लेन शौर्य एयरलाइन का था। काठमांडू पोस्ट की माने तो पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। रेसक्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन घटनास्थल से आई तस्वीरों में धुएं का गुूबार उठता साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लग रहा है कि ये हादसा बेहद भीषण था। समाचार पोर्टल ख़बरहब ने बताया कि सौर्या एयरलाइंस के हवाई जहाज में आग लग गई थी और धूएँ का भारी गुबार निकल रहा था। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। सौर्य एयरलाइंस की उड़ान हिमालयी गणराज्य के एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र पोखरा के रास्ते में थी।

इसे भी पढ़ें: Nepal के प्रधानमंत्री KP Sharma Oli ने संसद में विश्वास मत किया हासिल

सौर्य एयरलाइंस विशेष रूप से बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 जेट उड़ाती है। नेपाल का वायु उद्योग हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है, जो दुर्गम क्षेत्रों के बीच सामान और लोगों के साथ-साथ विदेशी ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को ले जाता है। लेकिन अपर्याप्त प्रशिक्षण और रखरखाव के कारण यह खराब सुरक्षा से ग्रस्त है। यूरोपीय संघ ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर अपने हवाई क्षेत्र से सभी नेपाली वाहकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल में प्रति वर्ष औसतन एक उड़ान दुर्घटना होती है। 2010 के बाद से, हिमालयी गंतव्य में कम से कम 12 घातक विमान दुर्घटनाएँ देखी गई हैं। जनवरी 2023 में, एक दुखद दुर्घटना हुई जब यति एयरलाइंस की एक उड़ान केंद्रीय शहर पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित सभी 72 लोगों की जान चली गई। पोखरा के पास पहुंचते ही विमान एक खड़ी खाई में गिर गया, टुकड़े-टुकड़े हो गया और आग की लपटों में घिर गया।

Loading

Back
Messenger