Breaking News

नाइजीरियाई नौसेना ने तेल चोरी के आरोप में विदेशी जहाज पकड़ा, चालक दल में 16 भारतीय भी

अबुजा। नाइजीरिया की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालन और बिना मंजूरी के कच्चे तेल का निर्यात करने के प्रयास के आरोप में एक विदेशी जहाज को जब्त कर लिया है और 16 भारतीयों सहित 27 विदेशियों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।
नाइजीरियाई नौसेना के प्रवक्ता कमोडोर एडेडोटुन अयो-वॉन के अनुसार, तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा क्षेत्र में एक स्थानीय अदालत में दोषारोपण के बाद विदेशियों को अदालत के आदेश पर रखा जा रहा है।

अयो-वॉन ने कहा कि कुछ विदेशियों को मंगलवार को “बिना लाइसेंस या प्राधिकरण के कच्चे तेल के निर्यात का सौदा करने के प्रयास” के लिए आरोपित किया गया था। उनमें 16 भारतीयों के अलावा श्रीलंका और पोलैंड सहित पांच अन्य देशों के नागरिक शामिल है।

नाइजीरिया के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने के आरोपी विदेशियों को अतीत में गिरफ्तार किया गया है और विश्लेषकों का कहना है कि वे अक्सर स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर काम करते हैं।

Loading

Back
Messenger