Breaking News

खुद को एशिया का बिग ब्रदर साबित करने की एक और कोशिश, अब रूस-यूक्रेन में समझौते के लिए दूत भेजेगा चीन

बीजिंग ने मास्को के युद्ध के राजनयिक समाधान के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब खबर है कि चीन यूक्रेन, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में एक विशेष दूत भेजेगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि यूरेशियन मामलों के लिए चीनी सरकार के विशेष प्रतिनिधि राजदूत ली हुई भी यात्रा पर पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी जाएंगे। ली मास्को में पूर्व राजदूत हैं। आपको याद होगा कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग की समाप्ति को लेकर शी जिनपिंग ने व्लोमोमीर जेलेंस्की से बात की थी। इस बातचीत को जेलेंस्की ने सकारात्मक बताया था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका का चीन के साथ बहुत ही जटिल संबंध, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले- दोनों देशों के बीच जुड़ाव महत्वपूर्ण

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को बीजिंग में एक नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि संबंधित देशों में चीनी प्रतिनिधियों की यात्रा बातचीत के चैनल स्थापित करने और लिए चीन की प्रतिबद्धता की एक और अभिव्यक्ति है। चीन दृढ़ता से शांति के पक्ष में खड़ा है। सेंटर फॉर चाइना एंड ग्लोबलाइजेशन के संस्थापक हेनरी वांग हुइयाओ ने यूक्रेन में चीनी दूत भेजने के फैसले को वास्तव में महत्वपूर्ण बताया। चीन की तरफ से ऐसा करना दुनिया की नजर में खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश करना है। 

Loading

Back
Messenger