Breaking News

कैम्ब्रिज और भारतीयों से संवाद के बाद अब ब्रिटेन की संसद में राहुल, क्या अंग्रेजों को पढ़ाएंगे लोकतंत्र का पाठ?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की 10 दिवसीय यात्रा पर हैं। वे वेस्टमिंस्टर के पैलेस के ग्रैंड कमेटी रूम में यूके के सांसदों, लॉर्ड्स, बैरोनेस और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की थी और भारतीय पत्रकार संघ के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। संसद कार्यक्रम की व्यवस्था करने वाले इंडो-ब्रिटिश एपीपीजी के अध्यक्ष भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि बहस राजनीतिक भविष्य तक सीमित नहीं होगी। कि भाषण “संसदीय समिति कक्षों” में से एक में होगा। शर्मा ने विस्तार से बताया कि वास्तविक रुचि यह देखने में है कि “यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आती है, तो वे भविष्य के नेताओं के साथ कैसे व्यवहार करेंगे और ब्रिटेन की भविष्य की सरकारें, खासकर जब भारत और ब्रिटेन दोनों मौलिक रूप से प्रमुख सहयोगी, लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi London: मैं यहां बोल सकता हूं पर भारत में इसकी इजाजत नहीं, लंदन में राहुल का PM मोदी और केंद्र पर बड़ा हमला

राहुल गांधी वेस्टमिंस्टर पैलेस के ग्रैंड कमेटी में 6 मार्च यानी आज यूके के सांसदों, लॉर्ड्स बैरोनेस और अन्य को संबोधित करेंगे। ब्रिटिश संसद में राहुल गांधी का होने वाला ये संबोधन सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों पर रहेगा। लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में भी वो अपनी बात रखेंगे। इसके बाद वो कुछ निजी व्यपारिक बैठकों में भी शामिल होंगे। 
ब्रिटेन में राहुल गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 मार्च को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी आलोचनाओं से नहीं डरते हैं और यह ‘साहस तथा कायरता और प्रेम तथा घृणा’ के बीच की लड़ाई है। ब्रिटेन की एक सप्ताह लंबी यात्रा पर आए राहुल गांधी फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ द्वारा भारतवंशियों (प्रवासी भारतीयों) के साथ आयोजित बातचीत के दौरान उक्त टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जितना वह मेरे ऊपर हमला करेंगे, मेरे लिए उतना अच्छा होगा, क्योंकि मैं (उन्हें) उतना बेहतर समझ पाउंगा… यह साहस और कायरता के बीच की लड़ाई है। यह सम्मान और अपमान के बीच की लड़ाई है। यह लड़ाई प्रेम और घृणा के बीच है।

Loading

Back
Messenger