Breaking News

Oakland में गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

ओकलैंड। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सोमवार रात ओकलैंड गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि शाम छह बजे के बाद अधिकारी मैकआर्थर बोलेवार्ड पर घटनास्थल पर गए और उन्हें मालूम हुआ कि कई लोगों के बीच गोलीबारी हुई है।
अधिकारियों को वालेरो गैस स्टेशन पर गोली के खोखे मिले लेकिन कोई पीड़ित नहीं मिला। हालांकि, उन्हें पता चला कि कई पीड़ित इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Shooting Incidents in US: अमेरिका में 3 दिन में गोलीबारी की 2 घटना, 9 की मौत 1 घायल

पुलिस ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य घायलों की हालत स्थिर है।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और अन्य जानकारियां जारी नहीं की गयी है।
यह घटना तब हुई है जब कुछ घंटे पहले हाफ मून बे के बाहरी इलाके में दो स्थानों पर एक बंदूकधारी ने सात लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने संदिग्ध 67 वर्षीय चुनली झाओ को गिरफ्तार किया है।
हाफ मून बे दक्षिण-पश्चिम ओकलैंड से 38 किलोमीटर दूर और सैन फ्रांसिस्को से करीब 48 किलोमीटर दक्षिण में है।

Loading

Back
Messenger