Breaking News

ईरान से जुड़े पाकिस्तानी व्यक्ति पर अमेरिकी धरती पर सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप

ईरान से करीबी संबंध रखने वाले 46 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक पर मंगलवार को अमेरिकी धरती पर एक राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

आसिफ रजा मर्चेंट पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसने अमेरिकी धरती पर किसी राजनेता या अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश रची।
आसिफ पर पैसे लेकर हत्या करने की साजिश का आरोप है।
किसी भी हमले से पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आरोपी की साजिश को विफल कर दिया।

Loading

Back
Messenger