Breaking News

Balochistan में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 21 आतंकियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकी हमलों के बाद सोमवार रात से अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कार्रवाई करते हुए एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े कम से कम 21 आतंकवादियों को मार गिराया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आतंकियों ने तीन हमलों को अंजाम दिया, जिनमें एक उच्च सुरक्षा वाली जेल को भी निशाना बनाया गया था।
सोमवार रात को बलूचिस्तान के माच शहर और कोलपुर इलाकों में हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने यह अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘माच और कोलपुर में अभियान के दौरान अब तक 21 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।’’
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार अभियान के दौरान चार सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक भी मारे गए हैं।

Loading

Back
Messenger