Breaking News

Putin के भारत न आने पर पूछा गया सवाल, मजाक-मजाक में ये क्या बोल गए रूसी राजदूत, मच गया बवाल

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बारे में अपनी हल्की-फुल्की टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया। मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में, एक पत्रकार ने अलीपोव से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के फैसले के बारे में पूछा और मजाक में कहा कि वह रूसी महिलाओं के बीच कैसे लोकप्रिय हैं और अगर वह भारत आते तो अच्छा होता। हल्के-फुल्के अंदाज में, राजदूत ने सवाल पूछने वाले व्यक्ति को टिप्पणियों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वैसे, लावरोव शादीशुदा है। लेकिन वो आ रहे हैं। लेकिन वह महिलाओं में अधिक रुचि रखने वाले इंसान हैं।

इसे भी पढ़ें: G20 Summit के आयोजन से पहले LG VK Saxena ने लिया IGI Airport के अलावा कई जगहों जायजा

भारत में रूसी दूत डेनिस अलीपोव ने सर्गेई लावरोव पर की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण जारी किया। अलीपोव ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव को ‘महिलावादी’ बताया था। टिप्पणियों से विवाद खड़ा हो गया, कुछ लोगों ने इसे ‘निंदनीय’ बताया। रूसी दूत ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि लावरोव ‘एक सज्जन व्यक्ति के रूप में महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, करिश्मा और हाजिरजवाबी के लिए पुरुष भी उनकी प्रशंसा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023: दिल्ली में किसे देखना चाहते हैं जो बाइडेन, किस बात पर भड़क गए अमेरिकी राष्ट्रपति!

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले जी 20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रूस की ओर से विदेश मंत्री लावरोव इसमें हिस्सा लेंगे। पुतिन के खिलाफ यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है।  

Loading

Back
Messenger