Breaking News

Rahul Gandhi Cambridge University lectures: विदेश में ‘राहुल ज्ञान’, फिर भारत का अपमान?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पांच दिनों का ब्रेक लग गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 फरवरी से 1 मार्च तक पांच दिवसीय ब्रेक की वजह राहुल गांधी दो दिनों के लिए व्याख्यान देने की वजह से लगा है। राहुल गांधी लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जा रहे हैं। जहां उनका लेक्चर है। इससे पहले राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर दे चुके हैं। राहुल गांधी विदेशी जमीन से केंद्र, बीजेपी और आरएसएस को लेकर तीखा हमला कर चुके हैं। अब एक बार फिर राहुल के विदेश दौरे को लेकर चर्चा तेज हो चली है कि निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार फिर हो सकती है। राहुल गांधी ने विदेश में अपने दिए बयानों में बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला कर चुके हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से विदेश में भारत की छवि को खराब करने का आरोप भी लगाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra | राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी के मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की

ब्रिटेन में राहुल गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी आलोचनाओं से नहीं डरते हैं और यह ‘साहस तथा कायरता और प्रेम तथा घृणा’ के बीच की लड़ाई है। ब्रिटेन की एक सप्ताह लंबी यात्रा पर आए राहुल गांधी फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ द्वारा भारतवंशियों (प्रवासी भारतीयों) के साथ आयोजित बातचीत के दौरान उक्त टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जितना वह मेरे ऊपर हमला करेंगे, मेरे लिए उतना अच्छा होगा, क्योंकि मैं (उन्हें) उतना बेहतर समझ पाउंगा… यह साहस और कायरता के बीच की लड़ाई है। यह सम्मान और अपमान के बीच की लड़ाई है। यह लड़ाई प्रेम और घृणा के बीच है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समर्थन में सामने आए कमलनाथ

भारतीय लोकतंत्र पर हमला 
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधन में भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। मेरे खुद के फोन पर पेगासस लगाया था। मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या कहते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने वाली चीजों के लिए मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2 मार्च को फिर से होगी शुरू
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से फिर से शुरू होगी, जो मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, उज्जैन और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। यह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी की मंदिर की दूसरी यात्रा है। मणिपुर-मुंबई यात्रा, पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए, 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यात्रा का उद्देश्य रास्ते में आम नागरिकों से जुड़ते हुए न्याय के संदेश पर जोर देना है।

Loading

Back
Messenger