Breaking News

Ramaswamy ने ट्रंप को बताया महान राष्ट्रपति, अपनी आलोचना पर बोले- बयान उनके सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं। भारतवंशी नेता ने कहा कि वो ट्रंप की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ट्रंप के खिलाफ नहीं हूं। उनका बयान उनके सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। वो एक महान राष्ट्रपति रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 21वीं सदी के सबसे महान राष्ट्रपति थे और मैं इस हमले के जावब में उनकी आलोचना नहीं करने जा रहा हूं। मैं यहां 390 से अधिक आयोजनों में आयोवा के हजारों लोगों से मिल चुका हूं और वे बहुत चिंतित हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iowa caucus से पहले रामास्वामी पर तेज हुए ट्रंप की ओर से हमले, अब शीर्ष सलाहकार ने साधा निशाना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पहली बार अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की है। इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए ट्रंप को रामास्वामी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारतीय अमेरिकी उद्यमी नामांकन हासिल करने के लिए कपटपूर्ण अभियान के हथकंडे अपना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: NATO डेड है, हमला हुआ तो यूरोप की मदद नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप को लेकर अब क्या नया खुलासा हो गा?

रामास्वामी ने आयोवा के रॉक रैपिड्स में अपने कार्यक्रम के बाद युवाओं के एक समूह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने पूर्व राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, बहुत धूर्त, लेकिन विवेक के लिए वोट दूसरे पक्ष के लिए वोट है – इससे धोखा मत खाइए। ट्रंप के लिए वोट करें, अपना वोट बर्बाद न करें। विवेक अमेरिका को ‘फिर से महान बनाओ’ अभियान के साथ नहीं हैं।

Loading

Back
Messenger