एक नाम जो पिछले कुछ समय पहले से चर्चा में खूब रहा, वो नाम जॉर्ज सोरोस का है। आपमें से कई लोगों ने तो इनका नाम इससे पहले तक ज्यादा नहीं सुना होगा। ये अमेरिका के ऐसे बिजनेसमैन हैं जो पारंपरिक रूप से मोदी सरकार के विरोधी हैं। यानी उनका काम मोदी का विरोध करना है। भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने वाले, भारत में सरकार बदलने की वकालत करने वाले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जॉर्ज सोरोस के बयानों पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी कड़ी और बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अन्होंने सोरोस को बुजुर्ग, अमीर, मतलबी और कहानियाँ बनाने में माहिर बताया था। अब खबर है कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने अपनी कारोबारी विरासत बेटे एलेक्सजेंडर सोरोस को सौंप दी है। जॉर्ज सोरोस के पांच बच्चे हैं उन्होंने 37 साल के बेटे एलेक्जेंडर को कारोबार को बढ़ाने के लिए चुना। सोरोस की फिलहाल उम्र 92 साल है और उन्होंने 3 शादियां की हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है’, प्रियंका पर निशाना साधते हुए भाजपा ने बताया चुनावी हिंदू
अलेक्जेंडर सोरोस कौन है?
सुसान वेबर से अपनी दूसरी शादी से जॉर्ज को एलेक्स के रूप में अपना बड़ा बेटा मिला। एलेक्स 37 साल के हैं और उन्हें कुछ लोगों द्वारा उत्तराधिकारी के लिए आधिकारिक पसंद के रूप में देखा जा रहा था। एलेक्स सोरोस ने 2009 में इतिहास में बीए के साथ न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2018 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से यहूदी डायोनिसस: हेइन, नीत्शे और साहित्य की राजनीति” पर एक थीसिस के साथ पीएचडी प्राप्त की है। 2015 में ही वह ओएसएफ में पूर्णकालिक रूप से शामिल हो गए थे।
कौन हैं जॉर्ज सोरस
हंगरी मूल के अमेरिकी सोरोस निवेशक और समाजसेवी हैं। ओपन सोयासटी फाउंडेशन जिसका नाम 1945 की ओपन सोसायटी एंड इटस एनीमी नामक एक किताब से प्रेरित है। जिसका काम जीवंत और समावेशी लोकतंत्र बनाना और ऐसी सरकार अपने नागरिकों के प्रति जवाबदेह हो। फाउंडेशन का हेडक्वाटर न्यूयार्क में है और 60 से ज्यादा देशों में सक्रिय है। सोरोस अपनी ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के जरिए दुनिया के 120 देशों में सालाना 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करते हैं। वहां मानवाधिकारों को लेकर और लोकतंत्र मजबूत करने पर खर्च किए जाते हैं। हालांकिं, इस सोसाइटी पर दूसरे देशों के लोकतंत्र में दखलअंदाजी के आरोप भी लगे हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी ने पांच गारंटी का किया ऐलान, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
मैं पिता की तरह सोचता हूं
सोरोस एम्पायर का मालिक बनने के बाद एलेक्जेंडर सोरोस ने कहा कि मैं अपने 92 साल के पिता से भी ज्यादा राजनीतिक हूं। हालांकि, मेरा सोचने का तरीका उन्हीं के जैसा है। पिता के बाद मैं भी अपनी कमाई का इस्तेमाल लिबरल राजनेताओं को समर्थन करने में करूंगा।