Breaking News

Italy के रोम में शादी समारोह के दौरान ढही सदियों पुरानी इमारत की छत, 30 लोग घायल

रोम। इटली में टस्कनी क्षेत्र के पिस्तोइया शहर के पास एक ग्रामीण इलाके में बनी सदियों पुरानी एक इमारत की छत विवाह समारोह के दौरान ढह गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। गवर्नर यूजेनियो गियानी ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि छत ढह जाने से 30 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि समारोह पहाड़ की एक चोटी पर बने एक रेस्तरां में आयोजित किया जा रहा था, जो 15वीं शताब्दी में कॉन्वेंट (ईसाई धर्म के लोगों का आश्रम) हुआ करता था।
 

इसे भी पढ़ें: Hamas को कुचलने से Israel को कोई नहीं रोक सकता: Benjamin Netanyahu

गर्वनर ने बताया कि घायलों को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इटली की समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि छत ढहने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Loading

Back
Messenger