Breaking News

रूस ने केर्च जलडमरूमध्य में तूफान से दो तेल टैंकरों को हुए नुकसान के बाद बचाव अभियान शुरू किया

 केर्च जलडमरूमध्य में आए तूफान के कारण दो रूसी तेल टैंकरों को भारी नुकसान पहुंचा, उनसे तेल का रिसाव हुआ और एक आपात बचाव अभियान शुरू किया गया। रूसी अधिकारियों ने रविवार को एक सरकारी समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने देश के आपात स्थिति मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि वोल्गोनेफ्ट-212 टैंकर तूफान में फंस गया और उसका अगला हिस्सा फट गया।
टैंकर पर चालक दल के 13 सदस्य सवार थे और ईंधन भरा हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि यह क्षति खराब मौसम के कारण हुई।
आपात मंत्रालय ने बताया कि दूसरा टैंकर वोल्गोनेफ्ट 239 भी तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर चालक दल के 14 सदस्य सवार थे।

केर्च जलडमरूमध्य रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से अलग करता है और यह विश्व का एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।
यह जलडमरूमध्य आजोव सागर से काला सागर को जोड़ता है।

Loading

Back
Messenger