Breaking News

Russia ने Ukraine में सर्बियाई रॉकेट को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

रूस ने इस खबर पर अपने सहयोगी सर्बिया से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है कि उसने रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को हजारों रॉकेट की आपूर्ति की है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इन खबरों पर ‘गहरी चिंता’ प्रकट की जो पिछले महीने सबसे पहले सरकारी रूसी मीडिया से आयी।
उन्होंने बृहस्पतिवार को रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गये एक बयान में कहा, ‘‘ हमारी नजर इस खबर पर है।’’

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हथियारों की संभावित आपूर्ति से सर्बिया-रूस संबंधों के लिए ‘गंभीर प्रश्न’ खड़ा हो गया है।
मीडिया की खबर में कहा गया है कि एक सर्बियाई हथियार फैक्टरी ने ‘ग्रेड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ के लिए करीब 3500 मिसाइल की हाल में आपूर्ति की है।यूक्रेन और रूसी सैन्यबलों द्वारा इस लॉन्चरका इस्तेमाल किया जाता है।
यूक्रेन को तुर्की और स्लोवाकिया के रास्ते 122 एमएम रॉकेट कथित रूप से पहुंचाये गये।
सर्बिया के रक्षा मंत्री मिलोस वुसेविक ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश ने यूक्रेन को मिसाइल की आपूर्ति की है लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं किया कि उसने तीसरे पक्ष से ये हासिल किये होंगे।
सर्बिया यूरोप में रूस का सबसे करीबी सहयोगी है।

Loading

Back
Messenger