रूस से भारत के लिए कई बड़ी खबरें आ रही हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से कई तोहफे लेकर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रूस ने भारत को एक बहुत ही खतरनाक युद्धपोत आईएनएस तुशिल सौंप दिया है। इसके बाद रूस ने राजनाथ सिंह से कहा है कि बचे हुए एस-400 की दो यूनिट्स भी भारत को भेंज दी जाएंगी। कई लोग ये दावा कर रहे थे कि रूस अब भारत को एस-400 की यूनिट्स नहीं भेज पाएगा। लेकिन रूस ने सभी को चुप करा दिया है। इन सभी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर ली है। इस मुलाकात में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना तो कई देश नहीं कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने पुतिन के सामने एक बहुत बड़ा बयान दे दिया। दरअसल, दुनियाभर के देश ध्यान लगाकर सुनते हैं कि रूस के सामने भारत क्या बयान देता है। लेकिन इस बार राजनाथ सिंह ने पुतिन के सामने बैठकर जो बयान दिया है उसे सुनकर कई देशों के होश उड़ गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Russia ने भारत को सौंपा ताकतवर युद्धपोत, ईएनएस तुशिल को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल
तीन साल से जंग लड़ रहे रूस और यूक्रेन अचानक भारत के लिए एक साथ आ गए हैं। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। कई देश तो अभी भी समझ नहीं पा रहे कि रूस में हुआ क्या है? दरअसल, रूस में राष्ट्रगान जन गण मन बजाते हुए भारत को एक खतरनाक युद्धपोत आईएनएस तिशुल सौंप दिया है। आईएनएस तिशुल को लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के कई अधिकारियों के साथ रूस के केलेनिल ग्राद शहर पहुंचे, जहां राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। दरअसल, भारत को आईएनएस तुशिल देने के लिए रूस और यूक्रेन एक साथ आ गए। आईएनएस तुशिल एडवांस मिसाइल से लैस एक युद्धपोत है। आईएनएस तुशिल का निर्माण वैसे तो रूस ने किया है लेकिन इस पोत के कुछ हिस्से भारत और यूक्रेन में भी बने हैं। सबसे खास बात ये है कि इस युद्धपोत का प्राथमिक इंजन यूक्रेन में बना है। आपको तो पता ही है कि रूस और यूक्रेन के बीच कई सालों से जंग चल रही है और सारे व्यापार भी बंद हैं। ऐसे में अगर यूक्रेन ये इंजन देने से यूक्रेन मना कर देता तो भारत को युद्धपोत नहीं मिल पाता। लेकिन यहां भारत ने यूक्रेन से इंजन लिया और रूस को दे दिया, जिसके बाद तुशिल बन पाया।
इसे भी पढ़ें: Syria Civil War: आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमलों का बाइडेन ने किया ऐलान, किस दुविधा में फंसा अमेरिका
राजनाथ सिंह ने अचानक ऐसी ऐसी सच्चाईयां बता दी जिसे बताने में कई देश घबरा जाते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया और भारत को कई जियोपॉलिटिकल चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। भारत पर पब्लिकली और प्राइवेटली कई प्रेशर डाले जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद हमने फैसला किया है कि हम रूस के साथ न सिर्फ अपने मजबूत रिश्ते को बनाए रखेंगे बल्कि आने वाले समय में इन संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत कर देंगे। हम दुनिया के दबाव से डरने वाले नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने यहां पर इशारा किया है कि कई पश्चिमी ताकतें भारत पर रूस से दोस्ती तोड़ने का दवाब बना रही है, लेकिन भारत झुकेगा नहीं। पुतिन की आंखों में आखें डाल कर राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस के साथ मित्रता सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची है और सबसे गहरे महासागर से भी गहरी।