अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही अवैध प्रवासियों पर एक्शन शुरू हो चुका है। इससे अमेरिका में रह रहे वो प्रवासी डर में हैं जिनके कागज यानी की वीजा दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इन लोगों ने कानूनी विकल्पों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अब इन सब के बीच में खबर है कि अमेरिका का एक मिलिट्री प्लेन प्रवासियों को भारत भेजने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुका है। 205 भारतीय नागरिकों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान टेक्सास से रवाना हुआ है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की वापसी का प्रतीक है। रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान में सवार सभी व्यक्तियों का सत्यापन भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा किया गया था। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत अपने नागरिकों की पहचान की पुष्टि के बाद ही उनकी वापसी स्वीकार करेगा। उम्मीद है कि यह उड़ान अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों की स्वदेश वापसी की सुविधा प्रदान करने वाली पहली उड़ान होगी।
इसे भी पढ़ें: 1, दो, 3…भारत के कई दुश्मनों पर ट्रंप ने कर दी बड़ी स्ट्राइक, कोई छूट तो नहीं गया?
इसे भी पढ़ें: हाथों में हथकड़ी, सैन्य विमान, ट्रंप ने भारतीयों के साथ क्या किया ऐसा? मोदी ने फ्रांस से अपना प्लेन अमेरिका घुमा लिया