Breaking News

Congo में सैनिक ने बेटे का अंतिम संस्कार उसके बगैर करने पर पत्नी समेत 13 लोगों की हत्या की

गोमा। उत्तर-पूर्वी कांगो में एक सैनिक ने उसके घर पहुंचने से पहले उसके पुत्र का अंतिम संस्कार करने के कारण गुस्से में आकर अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में 10 बच्चों समेत 13 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार रात इटुरी प्रांत में हुई।
इटुरी प्रांत में सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने बताया कि शनिवार देर रात को किए गए इस हमले में सैनिक की पत्नी, सास-ससुर और उसके दो बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य लोगों पर भी गोली चलाई।
सैनिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: Sulawesi island के पास इंडोनेशिया की नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 19 अन्य लापता

स्थानीय ग्राम प्रमुख बराका मुगुवा ऑस्कर ने बताया कि सैनिक प्रांत के किसी और गांव में तैनात था और जब वह घर पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्य वहां उसके बेटे की मौत का शोक मना रहे थे। सैनिक के बेटे की मौत बृहस्पतिवार को प्राकृतिक कारणों से हुई थी।
ऑस्कर ने कहा, ‘‘सैनिक को यह बात पसंद नहीं आई कि उसकी स्वीकृति के बिना और उसकी गैरमौजदूगी में उसके बेटे को दफना दिया गया।’’
सैनिक को पकड़ने के लिए कांगो सेना के अन्य कर्मियों को भेजा गया है। आरोपी सैनिक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के सशस्त्र बल या एफएआरडीसी का सदस्य है, जो हमले के बाद घटनास्थल से भाग गया।

Loading

Back
Messenger