Breaking News

श्रीलंकाः महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की घटना के विरोध में हड़ताल पर गए डॉक्टर

श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत के अनुराधापुरा में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की वारदात के बाद साथी चिकित्सकों ने बुधवार को 24 घंटे के लिए हड़ताल का ऐलान किया।

महिला चिकित्सक के साथ यह वारदात तब हुई जब सोमवार को वह रात्रि पाली की ड्यूटी खत्म कर अपने आवास जा रही थीं।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर का पीछा कर रहे व्यक्ति ने उस पर चाकू तान दिया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

चिकित्सकों की यूनियन ‘गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन’ (जीएमओए) ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।
संदिग्ध आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी पहचान सैन्य भगौड़े के तौर पर हुई है जो मादक पदार्थ से जुड़े अपराध में तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था।
हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी चिकित्सकों की यूनियन ने कहा कि वे हड़ताल जारी रखेंगे।

Loading

Back
Messenger