Breaking News

श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा

श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिये गये 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है। भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।

भारतीय उच्चायोग ने यहां ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘41 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस लाया गया! वे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गये हैं।’’
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त किया है।

Loading

Back
Messenger