Breaking News

Indian Student Stabbed In US: नस्लीय नफरत में अमेरिका में छात्र की हत्या, एंटनी ब्लिंकन के समक्ष भारत उठाएगा ये मुद्दा? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

अमेरिका के इंडियाना में चाकू से हुए हमले में घायल भारतीय छात्र वरुण राज की मौत हो गई है। विदेशों में भारतीयों पर बढ़ते हमले के मुद्दे को प्रभासाक्षी ने विदेश मंत्रालय की वीकली ब्रीफिंग में उठाया। प्रभासाक्षी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से पूछा कि एक भारतीय छात्र की यूएस में हत्या कर दी गई है। इस तरह के वाक्ये बढ़ रहे हैं। अमेरिकी मंत्री दिल्ली आ रहे हैं। तो क्या भारत उनके समक्ष ये विषय उठाएगा? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज भारतीय छात्र की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन-जिनपिंग की मुलाकात से पहले मिलेंगे अमेरिका-चीन के वित्त मंत्री, सैन फ्रांसिस्को बनेगा मेजबान

ये बहुत ही दुख का विषय है। हमारी कांसलर उनके परिवार के साथ संपर्क में हैं। ऐसे मुद्दों पर हम लोकल ऑथरिटी से जरूर चर्चा करते हैं। कल इसकी चर्चा होगी या नहीं मैं कह नहीं सकता हूं। 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी लॉ इंफोर्समेंट ऑथरिटी से जरूर बात कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे नागरिकों को सुरक्षा रहे। पूरा डिटेल मेरे पास घटना का है नहीं, कि क्या कैसे हुआ। पर ये बहुत ही दुखद घटना है। 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा को अमेरिकी राज्य इंडियाना के एक फिटनेस सेंटर में चाकू मार दिया गया था। हमले के बाद चोटों की वजह से उसने दम तोड़ दिया। वालपराइसो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। गिरफ्तार किए गए जॉर्डन एंड्रेड ने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह मसाज रूम में गया था और वहां एक आदमी को देखा। द टाइम्स ऑफ नॉर्थवेस्ट इंडियाना की रिपोर्ट के अनुसार, वह उस आदमी को नहीं जानता था, लेकिन उसे वह थोड़ा अजीब लगा।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका ऐसे मिलकर निकालेंगे चीन की ‘हवा’, अडानी के कोलंबो पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए बनाया ये प्लान

आरोपी ने वरुण को खतरा बताया और पुलिस से कहा कि उसने बस वही प्रतिक्रिया दी जो उसे सही तरीका लगा। जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने वरुण को कहाँ चाकू मारा, तो एंड्राडे ने कहा कि मैंने अभी यह बताया है। मैं यह कहना भी नहीं चाहता। यह उसके दिमाग में था।
एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा 
भारत और अमेरिका के बीच होने वाली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टू प्लस टू वार्ता कल है। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी दिल्ली आ चुके हैं। जबकि एंटनी ब्लिंकन आने ही वाले हैं। अभी वार्ता को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। इसका मुख्य फोकस इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों और हालिया गंभीर मुद्दे होंगे। अगर वे कनाडा के मुद्दे पर चर्चा करना चाहेंगे तो हम इसके लिए तैयार हैं। 
 

Loading

Back
Messenger