उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस से वापस अपने वतन लौट गए। उत्तर कोरिया के नेता शायद ही कभी देश छोड़ते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्योंगयांग की तीव्र इच्छा के मद्देनजर छह मॉस्को यात्रा की। किम की ये यात्रा पश्चिमी संदेह और अटकलों के बीच हुई कि प्योंगयांग यूक्रेन पर युद्ध के लिए मास्को को हथियार दे सकता है। किम जोंग उन की रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र की यात्रा पिछले मंगलवार से शुरू हुई, सैन्य सहयोग पर काफी हद तक केंद्रित रही है, जिसमें पुतिन के साथ राइफलों का प्रतीकात्मक आदान-प्रदान और अत्याधुनिक रूसी हथियारों का निरीक्षण शामिल है।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरियाई के राष्ट्रपति ने रूस-उत्तर कोरिया सैन्य सहयोग के प्रति आगाह किया
उपहार के रूप में ड्रोन बुलेटप्रूफ जैकेट
रूसी मीडिया एजेंसी टास के मुताबिक, उन्हें तोहफे में पांच कामिकाजे ड्रोन, एक जेरान- 25 जासूसी ड्रोन मिले हैं। इसके अलावा प्रिमोरी क्षेत्र के गवर्नर ने किम जोंग को एक बुलेटप्रूफ जैकेट और थर्मल कैमरा में डिटेक्ट न हो पाने वाले खास कपड़े भी दिए हैं। विदाई समारोह आर्टेम प्रिमोस्क-1 स्टेशन पर हुआ। इसके बाद किम अपनी बुलेटप्रूफ ट्रेन में बैठकर नॉर्थ कोरिया लौट गए। इससे पहले प्रिमोस्क एक्वेरियम में उनके लिए खास परफॉरमेंस रखी गई थीं। इसमें बेलूगा व्हेल्स, बॉटलनोज डॉल्फिन, फर सील और वॉलरस शामिल रहे। नॉर्थ कोरिया की मीडिया ने किम जोंग के दौरे को रूस के साथ दोस्ती का नया दौर बताया है।
इसे भी पढ़ें: किम जोंग ने रूस में परमाणु हमला करने में सक्षम बम वर्षक विमान और युद्धपोत देखे
रूसी परमाणु-सक्षम रणनीतिक बमवर्षकों का निरीक्षण
अपनी रूस यात्रा के दौरान किम ने रूसी परमाणु-सक्षम रणनीतिक बमवर्षकों, हाइपरसोनिक मिसाइलों और युद्धपोतों का निरीक्षण किया। किम ने व्लादिवोस्तोक में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की, जहां उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली सहित अत्याधुनिक हथियारों को देखा। दोनों को युद्धपोत पर चढ़ने से पहले एक हवाई क्षेत्र में रूस के कुछ परमाणु बमवर्षकों की जांच करते समय मुस्कुराते हुए देखा गया था।