Breaking News
-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर…
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर मादीपुर में एक सार्वजनिक रैली को…
-
एक तरफ गाजा में संघर्ष विराम कि कोशिशें आकार ले रही है वहीं दूसरी तरफ…
-
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा के पक्ष…
-
ट्रंप सरकार में काश पटेल और तुलसी गैबार्ड को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप…
-
आस्था और अध्यात्म के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश…
-
दिल्ली में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण…
-
नई दिल्ली स्थित उद्योगपति अभिषेक वर्मा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एकनाथ…
-
किसी देश में घुसकर अपने दुश्मनों को मारने के लिए मशहूर अमेरिका एक बार फिर…
-
रणजी ट्रॉफी में तकरीबन 13 साल बाद उतरे विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली…
वाशिंगटन । भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे और 6 मिनट तक अंतरिक्ष में चहलकदमी करके किसी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक सैर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसीं विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। दोनों ने आईएसएस के बाहर जाकर खराब हो चुके रेडियो संचार हार्डवेयर को हटाया तथा नमूने एकत्र किए, जिनसे यह पता चल सके कि परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला के बाहरी भाग में सूक्ष्मजीव मौजूद हैं या नहीं।
अंतरिक्ष में चहलकदमी पूर्वी तट समय (ईएसटी) के अनुसार सुबह 7:43 बजे शुरू हुई और अपराह्न एक बजकर नौ मिनट पर समाप्त हुई। यह प्रक्रिया 5 घंटे और 26 मिनट तक चली। ईएसटी अमेरिका के मानक समय के लिए इस्तेमाल किया जाता है जोकिआईएसटी (भारतीय मानक समय) से 10.5 घंटे पीछे। नासा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के सबसे ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में चहलकदमी के समय 60 घंटे और 21 मिनट को पार कर लिया है।”
उन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में कुल समय चहलकदमी के मामले में व्हिटसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नासा के अनुसार विलियम्स का अब तक का अंतरिक्ष में चहलकदमी का कुल समय 62 घंटे और 6 मिनट है, जो नासा की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर है।
विलियम्स (59) और विल्मोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस के आठ दिवसीय मिशन पर गए थे। हीलियम रिसाव और थ्रस्टर की खराबी जैसी तकनीकी समस्याओं के कारण हालांकि स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित था। नासा की योजना मार्च के अंत में बोइंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पेसएक्स द्वारा निर्मित अंतरिक्ष यान के माध्यम से उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने की है। इन असफलताओं के बावजूद, अंतरिक्ष यात्रियों ने सुरक्षित घर वापसी की प्रतीक्षा करते हुए आईएसएस पर अपना काम जारी रखा है।