Breaking News

ड्रैगन के उड़ जाएंगे होश, आर-पार के मूड में है ताइवान, खरीदेगा 400 अमेरिकी एंटी-शिप मिसाइल

चीन और ताइवान में बीच तनाव हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। ड्रैगन की ओर से सैटलाइट छोड़े जाने के कारण उत्तरी ताइपे में उड़ानों में देरी की खबर सामने आई। वहीं ताइवान मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। अब ड्रैगन की हरकतों से परेशान ताइवान भी आर-पार के मूड में नजर आ रहा है। उसने अमेरिकी हथियारों को लेकर एक बड़ी डील की है। ताइवान 400 से अधिक अमेरिकी एंटी शिप हार्पून मिसाइलें खरीदेगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही चीन ने खोल दिया पुलिस थाना, चीनी सरकारी अधिकारी का था कंट्रोल, FBI ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक व्यापार समूह के नेता और इस मुद्दे से परिचित लोगों के हवाले से बताया है कि ताइवान चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर 400 से अधिक अमेरिकी भूमि-लॉन्च हार्पून मिसाइल खरीदेगा। पेंटागन ने खरीदार का नाम लिए बिना 7 अप्रैल को 400 एंटी-शिप मिसाइलों के लिए 1.17 बिलियन डॉलर के अनुबंध की घोषणा की और कहा कि उत्पादन मार्च 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: Australian नागरिक पर संदिग्ध चीनी जासूसों को जानकारी देने का आरोप

पेंटागन ने सौदे पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान को पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता बनाए रखने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक रक्षा उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। 2020 में ताइवान ने कहा था कि उसने अपने सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयासों के तहत भूमि-आधारित बोइंग-निर्मित हार्पून एंटी-शिप मिसाइल खरीदने की योजना बनाई है। समाचार रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुन ली-फांग ने एक नियमित मीडिया सम्मेलन में कहा कि मंत्रालय ने पहले खरीद के बारे में जानकारी का खुलासा ये कहते हुए किया था कि यह “आश्वस्त” था कि सौदा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

Loading

Back
Messenger