Breaking News

तीन चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे : Taiwan

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने ताइवान जलडमरूमध्य से शानडोंग विमानवाहक पोत समेत तीन चीनी युद्धपोतों के गुजरने का पता लगाया है और बीजिंग उसके स्वशासित द्वीप पर दबाव बनाए रखना चाहता है।
मंत्रालय ने कहा कि पोतों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।
मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट में कहा गया कि तीन पोत दोपहर में ताइवान जलडमरूमध्य से होकर उत्तर की ओर बढ़े और ये पोत ‘मीडियन रेखा’ के पश्चिम में थे। मीडियन रेखा अनाधिकारिक सीमा रेखा है जिसपर कभी दोनों पक्ष सहमत हो गये थे।
अमेरिका-चीन के बिगड़ते रिश्तों के बीच हाल के महीनों में चीन ने ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज कर दिया है।

चीन का दावा है कि ताइवान उसके देश का हिस्सा है।
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि शुक्रवार से शनिवार के बीच 24 घंटों के दौरान उसने ताइवान के आसपास 10 चीनी पोतों और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 33 विमानों का पता लगाया।
यह भी बताया कि 12 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की ‘मीडियन रेखा’ को पार कर गए थे या ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।
इसके जवाब में ताइवान की सेना ने विमानों, युद्धपोतों और भूमि आधारित मिसाइल प्रणाली को तैनात किया था।

Loading

Back
Messenger